टैंपो के नदी में गिरने से 4 मरे, 3 घायल (लीड-1)
जिले की बद्रीनाथ सड़क पर स्थित रतौली पेट्रोल पंप के निकट यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक टैंपो और कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंपो नजदीक से बह रही एक नदी में जा गिरा। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग नदी में बह गए।
पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटना के दौरान टैंपो पर नौ यात्री और एक चालक सवार थे। उन्होंने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग नदी के तेज बहाव में बह गए।
अग्रवाल के मुताबिक घायलों को रुद्रप्रयाग अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस प्रशासन व आपदा प्रबंधन दल के लोग बचाव कार्य के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications