सेंसेक्स 53 और निफ्टी 10 अंक फिसला (राउंडअप)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,464.14 के उच्च और 18,360.90 के निम्न स्तर को छुआ वहीं निफ्टी ने 5,546.60 से 5,513.35 के बीच कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 9.70 अंक (-0.12 प्रतिशत) गिरकर 7,821.20 पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 11.86 अंक (0.12 प्रतिशत) बढ़कर 9,875.76 पर बंद हुआ।
बीएसई पर एफएमसीजी (-1.02 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (-0.94 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (-0.82 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। बैंकिंग (-0.79 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-0.64 प्रतिशत) और ऊर्जा (-0.28 प्रतिशत) क्षेत्र के सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई।
रियल्टी (1.81 प्रतिशत) और पूंजीगत वस्तुओं (1.37 प्रतिशत) सूचकांकों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस (0.82 प्रतिशत) और हेल्थकेयर (0.75 प्रतिशत) सूचकांक भी बढ़त के साथ बंद हुए।
डीएलएफ (3.55 प्रतिशत), एल एण्ड टी (2.81 प्रतिशत) और सिप्ला (1.90 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। आरआईएल (1.16 प्रतिशत) और हीरो होंडा (0.64 प्रतिशत) में भी तेजी दर्ज की गई।
वहीं टाटा मोटर्स (-2.41 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (-1.78 प्रतिशत) और विप्रो (-1.77 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर (-1.74 प्रतिशत), आईटीसी (-1.36 प्रतिशत) और एसीसी (-1.33 प्रतिशत) भी तेज गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई पर 1,353 कंपनियों के शेयर बढ़कर बंद हुए और 1,602 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 116 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications