लॉकरबाई हादसा: ब्रिटेन ने लीबिया को जश्न न मनाने की चेतावनी दी

समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' के अनुसार ब्रिटेन के कहा है कि विमान को उड़ाने में साजिश रचने वाले अब्दुलबसेत अल-मेग्राही के रिहा किए जाने के एक साल पूरा होने के मौके पर जश्न मनाने से हादसे के शिकार पीड़ित परिवारों को गहरा धक्का लगेगा। अल-मेग्राही को स्काटलैंड की एक जेल से रिहा किया गया था।

विदेश विभाग की एक प्रवक्ता ने कहा, "सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि अल-मेग्राही की रिहाई गलती से हुई थी। प्रधानमंत्री और विदेश सचिव ने भी इस बात की पुष्टि की है।"

उन्होंने बताया, "अल-मेग्राही की रिहाई के वर्षगांठ पर जश्न मनाना पीड़ितों के परिजनों को बेहद असंवेदनशील और दुखी करने वाला होगा। हमने अपनी राय से लीबिया सरकार को अवगत करा दिया है।"

गौरतलब है कि अल-मेग्राही लीबियाई खुफिया एजेंसी का अधिकारी था। 21 दिसंबर 1988 को लंदन से न्यूयार्क के लिए उड़ान भरने वाले विमान 'पैनएम फ्लाइट 103' में विस्फोट करने के मामले में अल-मेग्राही को दोषी करार किया गया था। इस विमान हादसे में 243 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्यों की मौत हो गई थी।

विमान के गिरने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान स्काटलैंड के लॉकरबाई शहर में विस्फोट के कारण गिरा था।

स्कॉटलैंड की एक जेल में आठ साल की सजा काटने के बाद अल-मेग्राही को पिछले साल 20 अगस्त को रिहा कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+