राजस्थान में निकाय चुनाव में भाजपा आगे (लीड-1)

कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत सहित चार मंत्रियों के इलाकों में भी हार झेलनी पड़ी है

इस बार वार्ड चुनावों में कांग्रेस ने 446, भाजपा ने 445, बसपा ने पांच और निर्दलियों ने 227 सीटों पर जीत दर्ज की है। प्रदेश में 126 निकाय प्रमुख और 3026 वार्ड सदस्यों के लिए मतगणना हो रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सरकार के करीब चार मंत्रियों के इलाकों से कांग्रेस को हार मिली है। इनमें ऊर्जा मंत्री जीतेंद्र सिंह (खेतड़ी), स्वास्थ्य राज्यमंत्री राजकुमार शर्मा के नवलगढ़ क्षेत्र शामिल हैं। बसपा प्रत्याशी व दौसा में मंत्री मुरारीलाल मीणा के क्षेत्र से भाजपा ने झंडा गाड़ा है। विधायक रघु शर्मा के केकड़ी में भी भाजपा को विजय मिली है।

विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत के निर्वाचन क्षेत्र श्रीमाधोपुर में निर्दलीय प्रत्याशी को विजय मिली है।

टोंक जिले की उनियारा सीट पर भाजपा के शंकरलाल ने महज एक वोट से जीत दर्ज की है। भाजपा ने कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ एक मत के करीबी अंतर से पछाड़ा है। वहीं जयपुर के विराटनगर में भी कांग्रेस की केशर देवी ने भाजपा प्रत्याशी को महज एक वोट से परास्त किया। कांग्रेस के लिए राहत कि बात यह रही कि उसे अजमेर नगर निगम में महापौर पद पर जीत मिल गई है, जहां उसके प्रत्याशी कमल बाकोलिया ने भाजपा के प्रियशील हांडा को 5390 मतों से पराजित किया। कांग्रेस ने महापौर पद पर 20 वर्ष बाद कब्जा किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने नतीजों को पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ जनता के गुस्से का इजहार बताया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+