सम्मान के नाम पर हत्या करने वाले पिता की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार चंदपुराना गांव में गुरुवार को जगतार सिंह ने अपनी 17 साल की बेटी लवप्रीत कौर और उसके 22 वर्षीय प्रेमी हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या का दी।
पुलिस अधिकारी प्रताप सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हमने मोगा और पड़ोसी जिलों में कई जगह छापे मार रहे हैं। आरोपी के बारे में कई सुराग मिले हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
अधिकारी ने बताया, "लवप्रीत और हरजिंदर एक दूसरे को पिछले कई महीनों से जानते थे। हरजिंदर गुरुवार को करीब एक बजे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था।"
सिंह ने बताया, "जगतार ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को अपत्तिजनक स्थिति में देखकर खुद को काबू में नहीं रख पाया और गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर बाहर इंतजार कर रहा हरजिंदर के भाई ने लड़की के पिता को रोकना चाहा, लेकिन जगतार ने उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया।"
बताया जा रहा है कि लवप्रीत जाट सिख परिवार से थी, वहीं हजिंदर दलित परिवार से जुड़ा हुआ था और यहां स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई) में पढ़ता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications