चीन में 6 साल की बच्ची बनी सबसे कम उम्र की शेयरधारक
इस बच्ची, वू किन्यी के पिता शाओक्सिंग स्थित सनफ्लावर लाइट एनर्जी साइंस एण्ड टेक्नालॉजी लिमिटेड कंपनी में सचिव थे। इस कंपनी ने ने सोमवार से सार्वजनिक निर्गम जारी करना शुरु किया है। वू के पिता की पिछले साल सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अनुमान है कि शेयर मिलने के बाद अब इस बच्ची की कुल संपत्ति 10.5 करोड़ युआन (1,54,411 डॉलर) है।
वू ने इससे पहले चीन में सबसे अमीर शेयरधारक रही 13 वर्षीय लड़की का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उसके पास एक करोड़ युआन कीमत के 2,20,000 शेयर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications