लावारिस बताकर शव का अंतिम संस्कार करने वाले निलंबित (लीड-1)
पुलिस के अनुसार गांधी मैदान के किनारे एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने एक शव बरामद किया था। शव की शिनाख्त कराए बिना ही पुलिस के कुछ अधिकारियों ने तीन घंटे के अंदर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत मोहम्मद इशराफिल का पुत्र मोहम्मद सोहराब अपने पिता की खोज के लिए पुलिस थाने पहुंचा।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी़ एस़ मीणा ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
सोहराब ने अपने पिता के लापता होने की सूचना 12 अगस्त को ही गांधी मैदान थाने में दी थी। उसने बताया कि वह 17 अगस्त को थाने में जाकर अपने लापता पिता के विषय में जानकारी मांगी थी परंतु पुलिस ने उसे टाल दिया था। जब उसने अपने पिता का फोटो दिखाकर गांधी मैदान के आस-पास पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि इस व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications