बाढ़ प्रभावित बच्चों का इस्तेमाल कर सकते हैं आतंकवादी: जरदारी

जरदारी ने गुरुवार को अमेरिकी सीनेटर जॉन कैरी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें जो भी मिल रहा है, हम वह सब कुछ उन्हें दे रहे हैं। यह भी संभावना है कि कुछ नकारात्मक लोग स्थितियों का फायदा उठा सकते हैं। उदाहरण के लिए आतंकवादी अनाथ बच्चों को ले जाकर प्रशिक्षण शिविरों में भर्ती कर सकते हैं।" जरदारी ने कैरी के साथ बाढ़ प्रभावित मुल्तान और जामपुर के दौरे के बाद यह बात कही।

पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक जरदारी ने प्रभावित परिवारों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने और उन्हें आतंकवादी संगठनों का शिकार बनने से रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस समय की स्थितियों की आवश्यकता समझते हुए पाकिस्तान की मदद की अपील की।

जरदारी द्वारा व्यक्त किए गए डर पर सीनेटर कैरी ने कहा, "हममें से कोई भी यह देखना नहीं चाहता है कि राजनीतिक या वैचारिक मकसद के लिए दूसरों के दुर्भाग्य का इस्तेमाल करने वालों के लिए यह संकट कोई अवसर दे।"

उन्होंने कहा, "हम सभी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम आवश्यक मदद मुहैया कराएं. मैं जानता हूं कि राष्ट्रपति ओबामा ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

एक सवाल के जवाब में जरदारी ने कहा, "... मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मदद के लिए आने वाले धन का पारदर्शिता से वितरण होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+