बंद व तोड़-फोड़ के कारण देरी से चलती हैं रेलगाड़ियां : ममता
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बनर्जी ने कहा कि रेलगाड़ियों के संचालन में देरी की 11 प्रतिशत घटनाओं का कारण 'रेल रोको', बंद, अवरोध और तोड़-फोड़ रहे हैं।
बनर्जी ने कहा, "बंद के कारण कई रेलगाड़ियां देरी से संचालित होती हैं। बंद ज्यादातर राजनीतिक दल आयोजित करते हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं किसी पार्टी का नाम नहीं लूंगी, मैं अपनी राजनीतिक लड़ाई सदन से बाहर लडूंगी।"
बनर्जी ने कहा, "रेल सेवाओं के संचालन में 217 बार बाधा डाली गई है। इससे 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बावजूद हमने समय की पाबंदी का 75 प्रतिशत मामलों में पालन किया है।"
बनर्जी ने कहा कि यातायात की अधिकता और आधारभूत संरचना की कमी भी देरी के कारण हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications