ईसाई हैं ओबामा : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में हुए एक सर्वेक्षण में हर पांचवें व्यक्ति के राष्ट्रपति बराक ओबामा को मुसलमान समझने के एक दिन बाद व्हाइट हाउस ने जोर देकर कहा है कि ओबामा ईसाई हैं।

मैसाचुसेट्स के केप कोड जाने के रास्ते में व्हाइट हाउस के उप प्रेस मंत्री बिल बर्टन ने एयर फोर्स वन में संवाददाताओं से कहा, "राष्ट्रपति ओबामा एक समर्पित ईसाई हैं और उनका विश्वास उनके दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है। "

उन्होंने कहा कि वह रोज प्रार्थना करते हैं। वह धार्मिक सलाह और परामर्श के लिए पादरियों का एक छोटा समूह चाहते हैं। ईसाई धर्म राष्ट्रपति के निजी जीवन का अंग है लेकिन वह उनके सार्वजनिक जीवन या हर रोज मीडिया जिस पर ध्यान केंद्रित करता है, उसका अंग नहीं है।

बर्टन ने कहा कि राष्ट्रपति की ईसाई धर्म में आस्था उनको अर्थव्यवस्था में सुधार, इराक से सेनाओं की वापसी, स्वास्थ्य और वित्तीय सुधारों को आगे बढ़ाने जैसी चुनौतियों से निपटने में उनको दिशा प्रदान करती है लेकिन वह उसका हर जगह प्रदर्शन नहीं करते।

ओबामा की जीवनी में बताया गया है कि एक केन्याई पिता की संतान ओबामा हवाई में अपने ननिहाल में बढ़े हुए। उनके पिता केवल दो वर्ष की उम्र में उनको छोड़कर केन्या लौट गए। उनके दादा हुसैन ओनयांगो ओबामा मुस्लिम थे।

गुरुवार को जारी एक सर्वेक्षण के नतीजों में कहा गया कि हर पांच में से एक अमेरिकी को विश्वास है कि ओबामा मुसलमान हैं। पिछले वर्ष हर 10 में एक अमेरिकी का मानना था कि ओबामा मुस्लिम हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+