रणथम्भौर में बाघ ने रेंजर को घायल किया
इलाके के एक वन अधिकारी ने बताया कि बाघ अभ्यारण्य के नजदीक स्थित भूरी पहाड़ी गांव में घुस गया था। जब वन विभाग के रेंजर दौलत सिंह बाघ को बेहोश करने वहां पहुंचे, तभी उसने हमला कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार रेंजर दौलत सिंह ने ट्रेंकुलाइजर गन द्वारा बाघ को बेहोश करने की कोशिश की लेकिन बाघ ने उन्हीं पर झ्झपट्टा मार दिया। बाघ का पंजा सीधे उनके चेहरे पर गया और उसने वहां से काफी मांस खींच लिया। इससे सिंह के शरीर से काफी खून बह गया।
पिछले दो माह में इस इलाके में बाघ के हमले की यह तीसरी वारदात है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications