ब्लैकबेरी के आईपैड में उच्च प्रौद्योगिकी का उपयोग होगा
ब्लैकबेरी के आईपैड का नाम ब्लैकपैड हो सकता है। कंपनी ने पहले ही ब्लैकपैड डॉट कॉम के नाम से डोमेन रजिस्टर करा लिया है। कंपनी का ब्लैकपैड नवंबर में बाजार में उतारे जाने की संभावना है। नवंबर में ही मोटोरोला, सैमसंग और हेलेट पैकार्ड भी अपने उपकरण बाजार में उतारेंगी।
आरआईएम ने हालांकि अपनी नई प्रौद्योगिकी का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह टेबलेट कम्प्यूटर एप्पल के आईपैड से अलग होगा। खबरों के मुताबिक ब्लैकबेरी का आईपैड क्यूएनएक्स सॉफ्टवेयर सिस्टम द्वारा विकसित किए गए सॉफ्टवेयर पर चलेगा।
आरआईएम ने टेबलेट कम्प्यूटर के लिए प्रौद्योगिकी हासिल करने के लिए अप्रैल में ओटावा की सॉफ्टवेयर कंपनी क्यूएनएक्स सॉफ्टवेयर सिस्टम्स का 20 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया था। इस कंपनी की प्रौद्योगिकी का उपयोग अमेरिकी सेना के लड़ाकू वाहनों में नेवीगेशन के लिए हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications