दुधमुंही बच्ची को चलती रेलगाड़ी से फेंका
घटना जिले के जीरौन रेलवे स्टेशन के समीप की है, जहां गुरुवार शाम झांसी-बीना पैसेन्जर रेलगाड़ी में चार लोगों ने राम किशोर और उसकी पत्नी फूल कुंवरी की पिटाई की और उनकी बेटी निशा को चलती रेलगाड़ी से फेंक दिया।
ललितपुर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी निर्मल सिंह ने शुक्रवार को संवाददादाओं को बताया कि गुरुवार देर रात चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक राम किशोर ललितपुर के थनवारा गांव का रहने वाला है। पत्नी और बेटी को लेकर वह अपनी ससुराल बीना (मध्य प्रदेश) जा रहा था।
सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जबरन राम किशोर को सीट से उठाकर खुद बैठ रहे थे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications