सज्जन के खिलाफ मुकदमे पर रोक से इंकार
सज्जन ने सुल्तानपुरी क्षेत्र में दंगों से जुड़े एक मामले में निचली अदालत द्वारा गत एक जुलाई को अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।
पूर्व सांसद पर अन्य अपराधों के अलावा हत्या और दंगे के आरोप लगाए गए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 में हत्या के बाद भड़के सिख विरोधी दंगों में शामिल होने के आरोप में सज्जन के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।
सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली छावनी क्षेत्र में पांच व्यक्तियों के मारे जाने से संबद्ध एक मामले में उनके खिलाफ सुनवाई से पहले ही रोक लगा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications