शारदा, घाघरा में उफान, कई जगह बाढ़ का संकट

लखीमपुर खीरी, बहराइच, और बाराबंकी जिलों में शारदा और घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर है। इन जिलों में निचले इलाकों के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

लखीमपुर खीरी में पलिया पुल पर शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 153.62 मीटर से 79 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। लखीमपुर खीरी के अपर जिलाधिकारी (वित्त) तुलसी राम ने आईएएनएस को बताया कि उत्तराखण्ड स्थित बनबसा बैराज से करीब पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण शारदा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है।

उन्होंने कहा कि शारदा नदी से सटे पलिया और निघासन तहसील के निचले इलाकों के करीब आठ गांवों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। राहत व बचाव कार्य के लिए प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की मदद ली जा रही है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

बहराइच और बाराबंकी में घाघरा खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बहराइच में रेवली आदमपुर तटबंध पर लगातार कटान जारी है।

बहराइच के जिला आपदा अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने आईएएनएस को बताया कि कौसरगंज और महसी तहसील में घाघरा नदी से सटे करीब 10 गांव कटान से प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से प्रभावित गावों के लोगों की मदद पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। जिन गांवों में पानी भर गया है, वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

बाराबंकी के अपर जिलाधिकारी (वित्त) देवेंद्र पांडे ने आईएएनएस से कहा कि एल्गिन ब्रिज के आस-पास के करीब छह-सात गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। बाढ़ राहत के लिए पीएसी की मांग की गई है।

उधर, गोंडा और पीलीभीत में भी शारदा और घाघरा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यहां जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गया है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में सामान्य से तेज बारिश हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+