जम्मू: आतंकियों ने 2 ग्रामीणों को भूना

जम्मू से लगभग 150 किलोमीटर दूर रियासी जिले के सुखा-चासना क्षेत्र में आतंकवादियों ने दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ग्रामीणों के शव बरामद कर लिये गये हैं। उनकी पहचान जावेद अहमद और नानक चंद के रूप में की गई है।
पढ़ें जम्मू कश्मीर की खबरें | जानें देश का हाल | पढ़ें सिनेमा की हलचल
पुलिस के मुताबिक लोगों में खास तौर पर दूर-दराज के इलाकों में रहने वालों में डर पैदा करने के लिए आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम इस मामले में और जानकारी एकत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।" अधिकारी ने साथ ही यह भी बताया कि रियासी जिले के ऊपरी इलाकों में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकवादियों की खासी उपस्थिति दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications