अर्जेंटीना में 1,300 साल पुराने बर्तन मिले
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना में एक घर से खुदाई के दौरान लगभग 1,300 साल पुराने बर्तन मिले हैं। समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक माना जा रहा है कि ये बर्तन जूजू प्रांत के मूल निवासियों से संबंधित हैं। बर्तन फ्रांसो और गोंजालो को उस समय मिले जब वह अपने घर के निर्माण के लिए खुदाई का काम करवा रहे थे।
दुनियाभर की अजब-गजब खबरें पढ़ें | जानें सिनेमा की हलचल | मौसम का हाल जानें
उनके चाचा राबटरे काराजाना ने बताया, "40 सेंटीमीटर खुदाई करने के बाद बर्तन का पहला टुकड़ा बरामद किया गया और बाद में धीरे-धीरे आगे की खुदाई की गई जिसके बाद ये बर्तन बरामद किए गए। हमने पुरातत्तवविदें से संपर्क किया।"
तिलकारा पुरातत्व संस्थान के वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बर्तनों के अलावा कोई अन्य मूल्यवान वस्तु भी है अथवा नहीं। माना जाता है कि सैकड़ों वर्ष पहले 'ओमागुआसा इंडियन्स" समुदाय के लोग इस इलाके में रहते थे।













Click it and Unblock the Notifications