52 वर्ष बाद खिले कैक्टस में फूल
लंदन। ब्रिटेन के एक दंपत्ति के घर कैक्टस में फूल खिलने के बाद वे बहुत खुश हैं। इस दंपत्ति ने 52 वर्ष पहले कैक्टस का पौधा लगाया था।
नब्बे वर्षीय जॉन और उनकी 85 वर्षीय पत्नी इतने सालों से बेसब्री से कैक्टस में फूल खिलने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने 1958 में यह पौधा खरीदा था।
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक यह कैक्टस उनके हिटचिन स्थित घर के बाहर लगा हुआ है और अब यह 10 फीट ऊंचा हो गया है। बारबरा कहती हैं कि वह फूल खिलने के बाद मिली खुशी को बयान नहीं कर सकतीं।












Click it and Unblock the Notifications