पुष्पक एक्सप्रेस में लूटपाट

पुष्पक एक्सप्रेस तड़के जैसे ही झांसी रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी जनरल कोच के दो डिब्बों में हथियारबंद लुटेरों ने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी और परीछा स्टेशन पहुंचने से पहले लुटेरे चेन खींचकर फरार हो गए। रेलगाड़ी जब उरई स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी जाकर पुलिस से घटना की शिकायत की।
राज्यों की खबरें पढ़ें | जानें देश का हाल | सिनेमा की रंगीन खबरें पढ़ें
उरई के जीआरपी चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि करीब 10 की संख्या में लुटेरे झांसी में रेलगाड़ी में चढ़े और आगे बढ़ने पर उन्होंने चाकू और तमंचों के बल पर यात्रियों से उनका मोबाइल, कीमती सामान और करीब दो लाख रुपये की नगदी लूट ली। पुलिस के मुताबिक लूटपाट का विरोध करने वाले कुछ यात्रियों के साथ लुटेरों ने मारपीट भी की। सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications