बरेली में साम्प्रदायिक हिंसा, 35 गिरफ्तार

बरेली के फरीदपुर इलाके में दो गुटों में विवाद की शुरुआत शनिवार को तब हुई जब कांवड़ियों के जत्थे में शामिल एक मिनी ट्रक के चालक से एक समुदाय के लोगों ने मार-पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों समुदायों में विवाद बढ़ गया और हिंसक झड़पें शुरु हो गई।
पढ़ें उत्तर प्रदेश की खबरें | जानें देश दुनिया का हाल | जानें मौसम का मिजाज़ | पढ़ें मनोरंजन की चटपटी खबरें
मंगलवार को भी फरीदपुर के मिर्धान मुहल्ले में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। दो गुटों में पत्थर, बम और गोलियां चलीं, जिसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गये। उपद्रवियों ने कई दुकानों और वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। फिलहाल फरीदपुर में तनाव का माहौल बरकरार है और इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं।
पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी फरीदपुर में डेरा डाले हैं। बरेली के जिलाधिकारी अनिल गर्ग ने बताया कि झड़पों में घायल हुए लोगों में से तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की हालत अभी तक चिंताजनक बनी हुई है।
पढ़ें उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिक दंगों की आहट पर आलेख
गर्ग ने बताया कि फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह नियंत्रण में है। इलाके में पुलिस के अलावा आरएएफ और पीएसी की तैनाती की गई है। तनावग्रस्त इलाके में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाने की खबरों को जिलाधिकारी ने अफवाह करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications