प्राकृतिक आपदा के शिकार लेहवासियों को हंसाने में जुटा रेंचो

तो भला कहानी का रेंचों यानी आमिर खान कैसे अपने आप को वहां जाने से ऱोक पाते। इसलिए आमिर खान लेह पहुंचे हालांकि वहां की अव्यवस्था के कारण प्रशासन ने पहले वहां जाने से उन्हें रोका था, लेकिन बाद में हालात सुधरने पर प्रशासन ने उन्हें वहां जाने की उन्हें आज्ञा दे दी।
देखें : छुट्टी पर जा रहे सैफ-करीना
लेह का मंजर देख कर आमिर की आंखों में आंसू आ गए, वहां पहंच कर आमिर ने कहा, " मैं यहां छात्रों के साथ समय बिताने के लिए आया हूं क्योंकि मुझे मालूम चला है कि वे सदमे की अवस्था में हैं। स्कूल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन छात्र मानसिक तौर पर परेशान हैं। मैं उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लौटाने की कोशिश करूंगा।"
आपको बता दें कि धार्मिक गुरू ग्यालवांग दू्रपका के संरक्षण में चलने वाला दू्रक व्हाइट लोटस स्कूल सात अगस्त को लेह में बादल फटने से प्रभावित हुआ था। इस घटना में 200 जानें गई थीं। 44 साल के अदाकार की योजना पीडि़तों के पुनर्वास के लिए फंड जुटाने की है और उन्होंने राष्ट्र से उन लोगों के लिए सहायता का हाथ बढाने को कहा है।
आमिर ने कहा, मैं यहां आया हूं ताकि देख सकूं कि उन्हें किस तरह की सहायता चाहिए और उनके लिए हम पैसे इकट्ठे कर सकें। मेरे व्यक्तिगत योगदान के अलावा हमें राष्ट्र के तौर पर योगदान देना होगा क्योंकि यह बहुत बड़ी त्रासदी है।












Click it and Unblock the Notifications