नागालैंड में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

नागालैंड में बुधवार को उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही यह हेलीकॉप्टर गायब हो गया था। उसमें दो पायलटों सहित तीन लोग सवार थे। कोलकाता में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घनाग्रस्त हेलीकॉप्टर से दो शव मिल गए हैं जबकि तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। चार सीटों वाले चीता हेलीकॉप्टर ने नागालैंड के शहर दीमापुर से मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए सुबह आठ बजे उड़ान भरी थी।
सुबह करीब 8.20 बजे हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। प्रवक्ता का कहना है कि खराब मौसम दुर्घटना की वजह हो सकती है। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications