ग्रीनपीस की परमाणु विधेयक में असीमित मुआवजे की मांग

ग्रीनपीस के एक कार्यकर्ता ने कहा, "पहले मुआवजा राशि की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका विरोध कर रही थी लेकिन अब वह 1,500 करोड़ रुपये की सीमा पर सहमत हो गई है। हम सभी पार्टियों से इसका विरोध करने का आग्रह करते हैं।"

हफ्तों के गतिरोध के बाद मंगलवार को भाजपा ने संकेत दिया कि वह दुर्घटना की स्थिति में मुआवजे की रकम तीन गुना बढ़ाकर 1,500 करोड़ रुपये किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकार करने की इच्छुक है।

एक सूत्र ने बताया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थाई समिति ने मंगलवार को मुआवजा राशि 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,500 करोड़ रुपये करने का फैसला किया। समिति की रिपोर्ट बुधवार को संसद में पेश की जाएगी।

भारत-अमेरिका नागरिक परमाणु विधेयक को लागू करने के लिए आवश्यक इस विधेयक को संसद के मानसून सत्र में पारित कराने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार सहमति बनाने का प्रयास कर रही है।

पहले मुआवजे की कोई सीमा तय करने का विरोध कर रही भाजपा एक सरकारी अधिसूचना के जरिए मुआवजे की रकम और बढ़ाए जा सकने वाले एक प्रावधान के कारण सहमत हो गई है।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और फारवर्ड ब्लॉक सहित वाम दलों को अभी भी विधेयक पर आपत्ति है। संसद में पेश होने के समय वामदलों द्वारा इसका विरोध किए जाने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+