786 करोड़ रुपये काला धन जब्त किया गया
नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा में मंगलवार को सूचित किया गया कि पिछले वित्त वर्ष (2009-10) के दौरान 786 करोड़ रुपये से अधिक काला धन जब्त किया गया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एस.एस.पालानिमनिकम ने काले धन पर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कहा कि उचित मामलों में रिटर्न की सुरक्षा, सर्वे, तलाशी एवं जब्ती कार्रवाई, जुर्माना लगाना और कानूनी कार्रवाई जैसे निवारक एवं दंडात्मक कदम उठाए गए।
उन्होंने कहा कि काले धन का पता लगाने के अन्य प्रयासों में महत्वपूर्ण कर संबंधी सूचना के भंडार के रूप में कर सूचना नेटवर्क (टिन) विकसित करना शामिल है, जहां आयकर विभाग पहुंच सकता है।
पालानिमनिकम ने कहा, "उच्च शुद्ध लागत के आकलन का एक व्यापक प्रोफाइल तैयार करने के लिए विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई सूचना को भी इलेक्ट्रानिक रूप से व्यवस्थित किया गया है, ताकि कर चोरी को पकड़ा जा सके।"
पालानिमनिकम ने कहा कि वर्ष 2009-10 के दौरान 786.27 करोड़ रुपये काला धन जब्त किया गया। जबकि 2007-8 और 2008-09 के दौरान क्रमश: 427.82 करोड़ रुपये और 50.23 करोड़ रुपये काला धन जब्त किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications