किशनजी ने 3 महीने के संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया
मीडिया को भेजे एक आडियो टेप में किशनजी ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश को बातचीत की मध्यस्थता करने के लिए कहा है।
किशनजी ने कहा, "सरकार और हमारा संगठन, दोनों एकसाथ तीन महीने का संघर्ष विराम घोषित करेंगे। उसके बाद ही बातचीत की जमीन तैयार होगी।"
किशनजी ने कहा कि नक्सली स्वामी अग्निवेश को मध्यस्थ के रूप में चाहते हैं, लेकिन किशनजी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि सरकार रेल मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को बातचीत की मध्यस्थता के लिए भेज सकती है।
किशनजी ने कहा, "यदि बनर्जी को मध्यस्थता करने में कोई समस्या नहीं है, तो हम इसका स्वागत करते हैं।"
किशनजी ने लेखिका अरुं धती रॉय, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कबीर सुमन, मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नौलखा का नाम भी बातचीत में मध्यस्थ के रूप में सुझाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications