भूस्खलन से कोंकण रेल सेवाएं प्रभावित
कोंकण रेलवे के प्रवक्ता बबन घाटगे के मुताबिक यहां से 150 किलोमीटर दूर रत्नागिरी के दोनों ओर की कई रेलगाड़ियां रोक दी गई हैं।
घाटगे ने कहा, "भूस्खलन की घटना तड़के हुई थी। रेल यातायात दोबारा शुरू करने के लिए हम पटरियों से मलबा जल्द हटाने का अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं।"
मुंबई से तिरूवनंतपुरम तक फैला कोंकण मार्ग देश के पश्चिमी समुद्र तट पर बसे राज्यों को जोड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications