'ममता ने तृणमूल प्रमुख के रूप में टिप्पणी की थी'
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस को बताया, "वह केवल भारत सरकार में मंत्री नहीं हैं, वह एक राजनीतिक पार्टी की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा है कि उन्होंने ये टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के रूप में की थी।"
नक्सलियों द्वारा बनर्जी को वार्ता में मध्यस्थ बनाए जाने के सुझाव पर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में अहमद ने कहा कि यह उन्हें तय करना है कि क्या वह इस भूमिका के लिए तैयार हैं या नहीं।
अहमद ने कहा, "यह सरकार, नक्सलियों और जनता के बीच का मामला है कि वे किसे मध्यस्थ मानते हैं।"
अहमद ने कहा कि अभी इसे समझना बाकी है कि क्या संघर्ष विराम के प्रस्ताव का सभी नक्सली समूहों ने समर्थन किया है या नहीं।
इस बीच बनर्जी बुधवार को अपने उस बयान पर अड़ी रहीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि आजाद को एक फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि नक्सलियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के बातचीत के आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications