सूखे का जायजा लेने केंद्रीय दल झारखण्ड पहुंचा
रांची, 18 अगस्त (आईएएनएस)। झारखण्ड में सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय दल बुधवार को राज्य की राजधानी पहुंची। राज्य के सभी 24 जिले सूखाग्रस्त घोषित कर दिए गए हैं।
आठ सदस्यीय दल का नेतृत्व राष्ट्रीय कृषि उत्पाद बोर्ड के प्रबंध निदेशक विजय कुमार कर रहे हैं।
कुमार ने रांची हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, "हम यहां अगले तीन दिनों तक ठरहेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।"
राज्य में 50 प्रतिशत से कम बारिश होने की वजह से गत सोमवार को झारखण्ड के सभी जिलों को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर दिया गया था।
राज्यपाल एम.ओ.एच. फारूक ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चलाएं तथा राज्य में वैकल्पिक कृषि प्रणाली लागू करना सुनिश्चित करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications