सीआईए के टेप में 9/11 के संदिग्ध एक गुप्त जेल में

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीएनएन ने मंगलवार को खबर दी है कि ये टेप वर्जीनिया के लैंगली में स्थित सीआईए मुख्यालय में तीन साल पहले एक मेज के नीचे पाए गए थे। इसकी मदद से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश द्वारा आतंकवाद के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के दौरान कुछ दूसरे देशों की विवादित भूमिका के बारे में पता चल सकता है।

सीएनएन ने अमेरिका के एक जानकार सूत्र के हवाले से कहा कि इन टेपों में रामजी बिन-अल-शिबह को दिखाया गया है। उसने 11 सितंबर को न्यूयार्क व वाशिंगटन में हुए हमले की साजिश में मदद करने की बात स्वीकार की है। बिन अल-शिबह को प्रताड़ित करते हुए नहीं दिखाया गया है, इसके बदले उससे एक मेज के पीछे पूछताछ करते हुए दिखाया गया है।

सीआईए की देश के बाहर गुप्त जेलों के सबूत के रूप में केवल यही वीडियो सबूत बचे हैं। उन गुप्त जेलों को सीआईए संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के लिए इस्तेमाल करती रही है, जिसे मानवाधिकार समूह उनके प्रताड़ना के सबूत के तौर पेश कर रहे हैं।

उधर, कहा जा रहा है कि सीआईए ने अन्य वीडियो टेप को नष्ट कर दिए हैं।

गौरतलब है कि 9/11 आतंकी हमले में साजिश रचने में भूमिका पाए जाने पर बीन अल-शिभ और कथित मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद सहित चार लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+