सरकार को घेरने वाला सांसद ही बेहतर : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के सूचना विस्फोट के युग में संसद को अपना मानक बढ़ाने और बहस का स्तर सुधारने की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे, जहां राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने 2007-2009 के लिए उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार क्रमश: कांग्रेस के प्रियरंजन दासमुंशी, समाजवादी पार्टी के मोहन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के मुरली मनोहर जोशी को प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा, "संसद में व्यवधान पैदा करने से और बहिर्गमन से सुर्खियां बन सकती हैं, लेकिन अच्छा सांसद वह होता है, जिसने अच्छी तैयारी किया हो और सरकार को मुद्दों पर बहस में घेर सके।"
मनमोहन सिंह ने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज के सूचना विस्फोट के युग में संसद को अपने मानक और बहस व चर्चा की गुणवत्ता में सुधार करने की आवश्यकता है।" इसके साथ ही सिंह ने कहा कि देश को दासमुंशी, जोशी और सिंह जैसे सांसदों की आवश्यकता है।
सिंह ने कहा, "संसद की प्रभावपूर्ण कार्यपद्धति निश्चितरूप से मानदंडों, संकल्पों और नियमों पर निर्भर होती है, जिनसे कार्यवाही आगे बढ़ाती है।"
प्रधामंत्री ने कहा, "उत्कृष्ट सांसद अपने भाषणों और हस्तक्षेपों के जरिए संसद को केवल सार्वजनिक विचार को जाहिर करने का मंच ही नहीं बनाते, बल्कि उसे एक आकार भी देते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications