इजरायली लड़ाकू विमानों की गाजा पर बमबारी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार देर रात किए गए हमलों में गाजा की दक्षिणी सीमा पर मिस्र के साथ तस्करी के लिए बनी दो सुरंगें नष्ट हो गईं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ।
लड़ाकू विमानों ने खान युनूस शहर में एक खाली पड़े मकान को भी अपना निशाना बनाया। इस शहर में फिलीस्तीनी आतंकवादियों और इजरायली सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ था। यहां पर सोमवार को एक आतंकवादी मारा गया था और मंगलवार सुबह दो इजरायली सैनिक घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications