जद (यु) का प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन
कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
राज्य में सतारूढ़ जद (यु) के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक एवं पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन में करीब पांच हजार लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है। कार्यकर्ता सम्मेलन में इस वर्ष के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में गंभीर चर्चा होने की संभावना है। यह सम्मेलन गुरूवार दोपहर दो बजे तक चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications