इजरायल के 2 जासूसों को मौत की सजा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार न्यायाधीश निजार खलील ने औसमा अली बेरी और सलीम अतमेह को मंगलवार को दोषी करार देने के बाद सजा सुनाई। इन दोनों पर वर्ष 2006 में इजरायली सेना और लेबनानी संगठन हिजबुल्ला के बीच हुई जंग के दौरान इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप था।
अदालती दस्तावेजों में कहा गया है कि बेरी और अतमेह ने इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद को लेबनानी सेना और हिजबुल्ला के ठिकानों की जानकारियां मुहैया कराईं।
अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2006 के युद्ध के समय 150 से अधिक जासूस इजरायल के लिए जासूसी कर रहे थे। इनमें कुछ लेबनानी सेना के अधिकारी भी थे। इसी मामले में पांच अन्य लोगों को पहले ही मौत की सजा दी जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications