युवतियों की 'कार रेस' ने ली 2 की जान
पुलिस के अनुसार यह घटना सेक्टर-2 की है। यहीं से कुछ दूरी पर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों का आवास है।
एक अधिकारी ने बताया, "एक होंडा सिटी कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे 19 साल के सतिंदर सिंह और सात साल के हरप्रीत सिंह की मौत हो गई। यह कार एक महिला चला रही थी।"
अधिकारी ने कहा, "हादसे के बाद कार से दो महिला निकलीं और वे एक अन्य कार में सवार होकर फरार हो गई। इन दोनों कारों के जरिए वे रेस लगा रही थीं।"
इस हादसे में मारे गए सतिंदर और हरप्रीत कंसल गांव के रहने वाले थे। घटना के समय दोनों सतिंदर की बीमार मां के लिए दवा लेकर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications