हिमाचल में ट्रक खाई में गिरा, 34 की मौत (लीड-1)
शिमला, 18 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार की शाम एक ट्रक 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें सवार 34 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं।
जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक हेरा सिंह ठाकुर ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि दुर्घटना के शिकार हुए ज्यादातर लोग भाओट गांव के थे। वे एक मुंडन समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे, उसी दौरान मंडी शहर से 30 किलोमीटर दूर बल्ह घाटी स्थित गुरुकोठा गांव के निकट ट्रक खाई में गिर गया।
उन्होंने बताया कि घायलों में से अधिकांश लोगों को मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना चालक की लापरवाही की वजह से हुई प्रतीत होती है।
राज्यपाल उर्मिला सिंह एवं मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दुर्घटना में मौत के शिकार हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications