महिला अलगाववादी नेता पर बरसे उमर

जम्मू, 18 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को महिला अलगाववादी नेता सैयदा आसिया आंद्राबी की जमकर आलोचना की।

उन्होंने कहा कि आंद्राबी एक तरफ तो छात्रों को 'कश्मीर की आजादी के लिए अपनी पढ़ाई कुर्बान करने' को कह रही हैं और दूसरी ओर अपने बेटे को पढ़ाई के लिए देश से बाहर भेजने की कोशिश कर रही हैं।

अब्दुल्ला ने कहा कि दुखतारन-ए-मिल्लत की प्रमुख आंद्राबी, जिनके बेटे ने मलेशिया में पढ़ाई करने की खातिर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, घाटी के युवाओं से कहती रही हैं कि उन्हें पढ़ाई छोड़कर 'कश्मीर की आजादी के आंदोलन के लिए कुर्बानी देनी चाहिए।'

उन्होंने आंद्राबी पर आरोप लगाते हुए कहा, "वह कहती कुछ हैं और करती हैं उससे बिल्कुल अलग।"

अब्दुल्ला ने कहा कि आंद्राबी के बेटे की ओर से अदालत में एक हलफनामा दिया गया है, जिसमें कहा गया है, "वह मलेशिया में पढ़ाई करना चाहता है, इसलिए उसे पासपोर्ट की जरूरत है।"

उल्लेखनीय है कि आंद्राबी के पति आतंकवाद फैलाने के आरोप में 17 वर्षो से जेल में बंद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+