नेपाल पहुंचा ब्लैकबेरी
काठमांडू, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में सुरक्षा कारणों को लेकर विवादों में आया ब्लैकबेरी अब नेपाल तक अपनी पहुंच बना चुका है। उसने पहले निजी मोबाइल टेलीफोन सेवा प्रदाता के साथ एक समझौते के जरिए नेपाल में प्रवेश किया है।
स्पाइस नेपाल प्राइवेट लिमिटेड, नेपाल की पहली मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी है। यह एनसेल के नाम से अपनी सेवाएं मुहैया कराती है। अब इस कंपनी ने विनियामक प्राधिकरण, नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण (एनटीए) द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद अपने मेन्यू में ब्लैकबेरी की सेवाएं भी जोड़ दी है।
भारत में पैदा हुई सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने कहा कि उसने सशर्त अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया है।
एनटीए के अधिकारी कबिंद्र श्रेष्ठा ने आईएएनएस को बताया, "यदि नेपाल सरकार फोन काल्स या अन्य सेवाओं की निगरानी या उसमें हस्तक्षेप करना चाहती है, तो एनसेल को उसका प्रावधान करना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications