'इराक में हालात काफी सुधरे हैं'
वाशिंगटन। बगदाद में मंगलवार को हुए शक्तिशाली विस्फोट के बावजूद पिछले सप्ताह तक इराक में अमेरिकी राजदूत रहे क्रिस्टोफर हिल ने कहा है कि इराक में हिंसा में बड़े पैमाने पर कमी आई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हिल पिछले सप्ताह ही बगदाद में अमेरिकी राजदूत की जिम्मेदारी से मुक्त हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "मेरा मानना है कि इराक में स्थिरिता बढ़ रही है। वह सही दिशा में बढ़ रहा है।"
गौरतलब है कि बगदाद में मंगलवार सुबह सेना भर्ती केंद्र के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था। इस हमले में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई थी और 130 अन्य घायल हो गए थे।













Click it and Unblock the Notifications