वस्तु एवं सेवा कर की समयसीमा का ख्याल रखें : मुखर्जी
नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को राज्यों के वित्त मंत्रियों से आग्रह किया कि उन्हें देश भर में वस्तु एवं सेवा कर व्यवस्था शुरू करने की अप्रैल 2011 की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में काम करना चाहिए।
मुखर्जी ने केंद्रीय बिक्री कर और अन्य राज्य स्तरीय करों के स्थान पर नई परोक्ष कर व्यवस्था पर राज्य के वित्त मंत्रियों की अधिकार प्राप्त समिति से कहा, "हमने अपने लिए जो समय सीमा निर्धारित की है, हमें उसका सम्मान करने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।"
मुखर्जी ने कहा, "इसे हर हाल में स्वीकार किया जाना चाहिए कि संवैधानिक संशोधन ही एक मात्र समर्थकारी प्रावधान है। यह हमें वस्तु एवं सेवा कर से संबंधित दरों, छूटों और अन्य मुद्दों पर संवाद जारी रखने से नहीं रोकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications