देश में 10 करोड़ मोबाइल ब्राडबैंड उपभोक्ता होंगे
पीडब्ल्यूसी ने कहा है कि 2014 तक मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या एक अरब का आंकड़ा पार कर जाएगी।
पीडब्ल्यूसी के एक अध्ययन में कहा गया है कि 3जी/हाई स्पीड पैकेट ऐसेस (एचएसपीए) की कीमत घटने के कारण अब भारत में मोबाइल ब्राडबैंड के लिए हैंडसेट प्रमुख कारक होंगे।
पीडब्ल्यूसी के एसोसिएट निदेशक सिद्धार्थ विश्वनाथ ने कहा, "मोबाइल ब्राडबैंड के लिए मुख्य चालक 3जी और एचएसपीए तकनीक होगा, जबकि दीर्घकालिक खोज और कुछ मामलों में वीमैक्स, मुख्य रूप से उद्यम वर्ग को ही लाभ पहुंचा पाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications