'कार रेस' दुर्घटना मामले में आरोपी का सुराग नहीं
पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाएं मंगलवार देर रात एक होंडा एकॉर्ड कार और मारुति स्विफ्ट के साथ रेस लगा रही थीं। इस दौरान होंडा कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इसमें 21 साल के सतिंदर सिंह और छह साल के हरप्रीत सिंह की मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक बरामद कार सेक्टर-36 निवासी सेना से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जी.एस.ब्रार के नाम से रजिस्टर्ड है। ब्रार के पुत्र बी.एस. ब्रार ने कहा कि दुर्घटना के समय कोई महिला उनकी कार नहीं चला रही थी।
इस हादसे से में मारे गए सतिंदर और हरप्रीत कंसल गांव के रहने वाले थे। घटना के समय दोनों सतिंदर की बीमार मां के लिए दवा लेकर लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications