हिमाचल में सड़क हादसा, 22 की मौत
जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक हेरा सिंह ठाकुर ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि दुर्घटना के शिकार हुए लोग एक समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे, उसी दौरान मंडी शहर के निकट ट्रक खाई में गिर गया। घटना-स्थल पर ही 22 लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि ट्रक में कुल कितने लोग सवार थे, यह अभी पता नहीं चल सका है। राहतकर्मी अभी तक घटना-स्थल पर नहीं पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications