रिलायंस ब्रॉडकास्ट का सीबीएस से समझौता
रिलायंस मीडिया वर्ल्ड ने एक बयान में कहा, "रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ने सीबीएस स्टूडियोज इंक के साथ अपनी वार्ता सफलता पूर्वक पूर्ण कर ली है। यह सीबीएस कार्पोरेशन की शाखा है और टेलीविजन चैनल प्रसारित करने वाले संयुक्त उपक्रमों का संचालन कर रही है।"
रिलायंस मीडिया वर्ल्ड का नाम परिवर्तित करके रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क किया गया है। यह कंपनी देश में सबसे बडे रेडियो नेटवर्क (92.7 बिग एफएम) का संचालन कर रही है।
यह संयुक्त उपक्रम भारत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालद्वीव और पाकिस्तान में टेलीविजन चैनलों का प्रसारण करेगा। यह उपक्रम तीन नए टेलीविजन चैनल शुरू करेगा।
बयान में कहा गया, "यह चैनल अग्रेजी मनोरंजन चैनल होगें जिनके जरिए भारतीय दर्शकों को नए और सीबीएस के मौजूदा कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications