लेह त्रासदी से विदेशी सैलानियों की संख्या घटी

मनाली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लेह में बादल फटने के कारण आई बाढ़ की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 के बंद होने के चलते हिमाचल प्रदेश में पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ है।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 के बंद होने की वजह से मनाली सहित राज्य के अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर पर आने वाले विदेश सैलानियों की तादाद में भारी गिरावट आई है।

जिले के पर्यटन अधिकारी राजेश्वर गोयल ने आईएएनएस से बताया, "लेह में बाढ़ आने के बाद मनाली और इसके आसपास के इलाकों में आने वाले पर्यटकों, खासकर विदेशियों की संख्या में कमी आई है।"

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने अपने नागरिकों के लिए लेह और उससे लगे हुए इलाके मनाली न जाने की सलाह जारी की है। इसके साथ ही लेह-मनाली और लेह-श्रीनगर मार्गो के बंद होने के कारण भी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।

पिछले साल राज्य के दौरे पर 11,437,155 पर्यटक आए थे, इनमें 400,583 विदेशी सैलानी थे।

अगस्त से सितंबर तक मनाली आने वालों में विशेष तौर पर अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी के पर्यटक होते हैं, जो रोमांचक पर्यटन मसलन ट्रेकिंग, चट्टानों पर चढ़ाई और घने जंगलों से गुजरने जैसे गतिविधियों में शामिल होने का आनंद लेते हैं।

अधिकतर विदेशी सैलानी 475 किलोमीटर लंबे मनाली-लेह राजमार्ग पर लंबी यात्रा का आनंद लेना बेहद पसंद करते हैं।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के वरिष्ठ प्रबंधक देव राज शर्मा ने कहा कि ज्यादतर विदेशी पर्यटकों ने मनाली से लेह जाने वाली बसों के आरक्षित टिकट रद्द कर दिए हैं।

उन्होंने कहा, "जिन पर्यटकों के सितंबर के लिए टिकट बुक हैं, उन्होंने भी उसे रद्द करने को कहा है। इनमें सबसे अधिक अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के पर्यटक शामिल हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+