कांगो में 3 भारतीय शांति सैनिकों की मौत, 7 घायल (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के शिविर पर बुधवार तड़के हुए विद्रोहियों के हमले में तीन भारतीय शांति सैनिकों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने यहां बताया, "जब मायी विद्रोहियों ने किरूम्बा स्थित शिविर पर हमला किया तो हमारे तीन आदमियों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।" सभी सैनिक 19 कुमाऊं रेजीमेंट के थे।

अधिकारी ने बताया, "तड़के करीब 1.50 बजे (कांगो का मानक समय) जब अंधेरा छाया हुआ था तब किरूम्बा में तैनात सैनिकों की यूनिट के पास पांच मासूम से दिखने वाले नागरिक आए। उन्होंने चौकी पर मदद मांगी।"

उन्होंने बताया, "जब वहां तैनात गार्ड उनसे बातचीत में व्यस्त था तभी 50-60 मायी विद्रोहियों के समूह ने पास के जंगल से निकलकर चौकी पर हमला कर दिया।"

अधिकारी ने बताया, "गोलाबारी करीब पांच मिनट चली और विद्रोही अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल में गायब हो गए।"

किरूम्बा कांगो की राजधानी किन्हासा से 500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

कांगो में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना -एमओएनयूएससीओ- के साथ भारतीय सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में करीब 2,700 भारतीय सैनिक तैनात हैं। भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी को भी एमआई-35 हेलीकॉप्टर्स के साथ भारतीय मिशन पर तैनात किया गया है।

वर्तमान में सूडान, इथोपिया/इरीट्रिया क्षेत्र, लेबनान और गोलन की पहाड़ियों में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर भारतीय सशस्त्र बलों के करीब 8,000 जवान तैनात हैं।

कोरियाई युद्धविराम की निगरानी के साथ 1950 में शुरू हुए संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में 60 साल के दौरान सशस्त्र सेना के 45,000 से ज्यादा जवान अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+