ठाणे में 800 इमारतें जीर्ण-शीर्ण
थाणे में मंगलवार को एक इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत हो जाने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने यह बात कही है।
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के उप नगर आयुक्त बी.जी. पवार ने कहा कि निगम की सूची में 800 इमारतें जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। एक इमारत की स्थिति और मजबूती का जायजा लेने में कम से कम एक दिन का वक्त लगेगा, उसके बाद जाकर फैसला किया जाएगा कि वह लोगों के रहने लायक है या नहीं।
अधिकारियों का कहना है कि शहर की प्रत्येक इमारत की मजबूती जांचने में तो बरसों लग जाएंगे।
कालवा और मुंबरा के साथ ठाणे टीएमसी का हिस्सा हैं और यहां की आबादी करीब 20 लाख है।
पवार ने कहा, "सोनीबाई भवन हमारी जीर्ण-शीर्ण की सूची में शामिल नहीं था और उस तरह की कई इमारते हैं, जिनकी अभी तक जांच नहीं की गई है।"
इस इलाके में सोनीबाई भवन के ध्वस्त होने की यह तीसरी घटना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications