शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 208 अंक उछला (राउंडअप)
दिन के कारोबार ने सेंसेक्स ने 18,286.00 का उच्च और 18,067.67 का निम्न स्तर छुआ। निफ्टी ने 5,487.95 के उच्च और 5,416.25 के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 65.61 अंक (0.8 प्रतिशत) बढ़कर 7,760.00 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 68.20 अंक (0.70 प्रतिशत) बढ़कर 9,786.70 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांक (-0.20 प्रतिशत) के अलावा बाकी सभी सूचकांक बढ़कर बंद हुए।
सूचना प्रौद्योगिकी (1.96 प्रतिशत), एफएमसीजी (1.45 प्रतिशत), धातु (1.43 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (1.34 प्रतिशत) सूचकांक सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। ऑटोमोबाइल्स और बैंकिक सूचकांकों में भी एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (4.58 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (4.19 प्रतिशत), एचडीएफसी (3.14 प्रतिशत) और एचडीएफसी बैंक (3.10 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। ओएनजीसी, टीसीएस, आईटीसी, इंफोसिस और विप्रो के शेयरों में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई।
वहीं रिलायंस कम्युनिकेशन (-1.14 प्रतिशत), रिलायंस इंडस्ट्रीज (-0.65 प्रतिशत) और महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (-0.60 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। सिप्ला, एनटीपी, भारती एयरटेल, एसबीआई और बीएचईएल के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर 1,671 कंपनियों के शेयर बढ़कर बंद हुए और 1,272 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 140 कंपनियों के शेयर मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बीएसई पर टाटा मोटर्स, आरआईएल और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा कारोबार हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications