नागालैंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 2 मरे (लीड-1)
नागालैंड में बुधवार को उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही यह हेलीकॉप्टर गायब हो गया था। उसमें दो पायलटों सहित तीन लोग सवार थे।
कोलकाता में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घनाग्रस्त हेलीकॉप्टर से दो शव मिल गए हैं जबकि तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है।
प्रवक्ता ने बताया कि चार सीटों वाले चीता हेलीकॉप्टर ने नागालैंड के व्यापारिक शहर दीमापुर से मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए सुबह आठ बजे उड़ान भरी थी। सुबह करीब 8.20 बजे हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। प्रवक्ता का कहना है कि खराब मौसम दुर्घटना की वजह हो सकती है।
सेना के प्रवक्ता आर. कालिया ने बताया, "हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे, उनमें से दो पायलट और एक सैन्य कर्मचारी था। हेलीकॉप्टर एक प्रशिक्षण उड़ान पर था।" दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications