सेंसेक्स 208 अंक उछला, निफ्टी में 65 अंक की तेजी (लीड-1)
दिन के कारोबार ने सेंसेक्स ने 18,286.00 का उच्च और 18,067.67 का निम्न स्तर छुआ। निफ्टी ने 5,487.95 के उच्च और 5,416.25 के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 65.61 अंक (0.8 प्रतिशत) बढ़कर 7,760.00 पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 68.20 अंक (0.70 प्रतिशत) बढ़कर 9,786.70 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांक (-0.20 प्रतिशत) के अलावा बाकी सभी सूचकांक बढ़कर बंद हुए।
सूचना प्रौद्योगिकी (1.96 प्रतिशत), एफएमसीजी (1.45 प्रतिशत), धातु (1.43 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (1.34 प्रतिशत) सूचकांक सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। ऑटोमोबाइल्स और बैंकिक सूचकांकों में भी एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications