पश्चिम बंगाल में मुठभेड़ के बाद 4 नक्सली गिरफ्तार
सालबोनी क्षेत्र के काल्सी बाला जंगल में सुबह नौ बजे से ही नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी थी।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली लेकिन इसमें न तो कोई नक्सली और न ही कोई जवान मारा गया है।
वैसे सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद चार संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने बताया कि हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया है।
पश्चिम बंगाल के तीन जिलों पुरुलिया, पश्चिमी मिदनापुर और बांकुरा में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications